हिन्दू मुस्लिम से ऊपर उठकर है समाज सेवा करना, गरीब कन्या का कन्यादान कर दी मिसाल।

हिन्दू मुस्लिम से ऊपर उठकर है समाज सेवा करना, गरीब कन्या का कन्यादान कर दी मिसाल।
Spread the love

देहरादून– देश दुनिया मे हिन्दू मुस्लिम धर्म के कई ठेकेदारो के लिए एक मिसाल है आजाद अली, जिहोने धर्म जाति से आगे आकर एक गरीब परिवार की हिन्दू बेटी को अपनी बेटी मानकर आज कन्यादान कर उसकी डोली को कन्धा लगाकर विदाई की।आज इंजीनियर एनक्लेव में समाजसेवी आजाद अली एवं उनकी पत्नी ने गरीब परिवार की कन्या का संपूर्ण विवाह करा कर कन्यादान कर समाज में एक मिसाल कायम की समाजसेवी आजाद अली ने कहा की समाज में कन्या का विवाह करा कर एक सुखद अनुभव हुआ है आगे भी गरीब कन्याओं का इसी तरीके से विवाह कराने का कार्य किया जायेगा, जिनके परिवार में बेटियां होती है वो किस्मत वाले होते हैं जाति धर्म से उपर उठकर हम सबको कुरीतियों को दूर करने में सहायक होते हुए काम करना होगा आज आजाद अली व उनकी धर्मपत्नी के द्वारा कन्यादान कर विदा किया गया। यह शुभ कार्य पत्नी की ख़ास दोस्त कोमुदी डबराल एवं इला मिश्रा व विजय कांत मिश्रा व प्रियंका पुरोहित के सहयोग से संम्पन हुआ। उन्होंने दुआ मांगी की बेटी खुशबू वर्मा को खुश रखें व हमेशा जोड़ी सलामत रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *