दैनिक राशिफल
मंगलवार 04 अक्टूबर 2022
ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशि का राशिफल 04 अक्टूबर 2022
आज आपको साझेदारी में किसी बिजनेस में लाभ मिल सकता है, इसलिए आप यदि पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। मित्र की सहायता से आज आपका कोई रुका हुआ काम बन सकता है। लेकिन कुछ मित्र आपके शत्रु भी बन सकते हैं, जिनसे आपको बातचीत करनी होगी व उनके मन में चल रही कुछ उलझनों को समाप्त करना होगा। आज आपके अधिकारी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे व आपके दिए गए सुझावों का कार्य क्षेत्र में स्वागत होगा।
वृष राशि का राशिफल 04 अक्टूबर 2022
आज आपको अपने भाई बहनों से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए ही समाप्त करना होगा। यदि आप आज कोई निर्णय बुद्धि व विवेक से लेंगे, तो वह आपके लिए भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा, लेकिन आप किसी व्यक्ति की कही सुनी बातों में आकर कार्य क्षेत्र में किसी लड़ाई झगड़े को दावत दे सकते हैं, जो आपके लिए समस्या भरा रहेगा। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और किसी दूसरे की तलाश कर रहे हैं, तो उनकी वह इच्छा भी आज पूरी होती दिख रही है। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों की मदद से कोई स्कॉलरशिप भी प्राप्त हो सकती है।
मिथुन राशि का राशिफल 04 अक्टूबर 2022
आज के दिन आपको जल्दबाजी में कोई लेनदेन से संबंधित फैसला लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी गलती से आज कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको आज शेयर मार्केट में ज्यादा धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आपको अपने आसपास में किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके घर व नौकरी में माहौल सामान्य रहने से आप कुछ तनाव मुक्त रहेंगे।
कर्क राशि का राशिफल 04 अक्टूबर 2022
बिजनेस कर रहे लोग आज के दिन नई योजनाएं बनाएंगे। नौकरी में आज आप अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आज आप कड़वाहट में मिठास को बदलने की कला को अपनाकर अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। यदि आज आपको किसी गलत बात पर क्रोध आए, तो भी आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है और खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करें।
सिंह राशि का राशिफल 04 अक्टूबर 2022
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, लेकिन आप यदि किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। जो काम आपको अत्यधिक प्रिय हो, तो आज आप वह काम अवश्य करें। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी छोटे-मोटे काम में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। संतान को आप कुछ जिम्मेदारियां दे सकते हैं, जिन पर वह खरी उतरेगी और उन्हें समय रहते पूरा करेंगी। माता-पिता आज आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे।
कन्या राशि का राशिफल 04 अक्टूबर 2022
नौकरी कर रहे लोग यदि अपनी नौकरी में बदलाव चाहते हैं, तो उन्हें वह बदलाव मिलता दिख रहा है। आपका किसी साथी से यदि आपका कोई लड़ाई- झगड़ा चल रहा है, तो वह अभी और लंबा चलेगा। परिवार में आप लोगों से यदि आज कुछ धन उधार मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मन की किसी इच्छा को अपनी माताजी से बता सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगी। भाई बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज वह भी दूर होगी।
तुला राशिका राशिफल 04 अक्टूबर 2022
आज काम की अधिकता होने के कारण आप अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे आपको सिर दर्द, थकान, कमजोरी आदि जैसी समस्या हो सकती है। किसी कानूनी मामले में वाद-विवाद पनपने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपकी यह समस्या अनुभवी व्यक्तियों की मदद से समाप्त होती दिख रही है। आज आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक राशि का राशिफल 04 अक्टूबर 2022
आज का दिन धन संबंधित मामले में आपको सावधानी बरतने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज जल्दबाजी में आकर अपने साथी से कोई ऐसा वादा कर सकते हैं, जिसे उन्हें पूरा करने में समस्या होगी। आय निश्चित होने के कारण आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। संतान आपसे किसी छोटी मोटी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।
धनु राशि का राशिफल 04 अक्टूबर 2022
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप धन को आज किसी लालची व्यक्ति की बातों में आकर गलत जगह लगा सकते हैं। आपकी आज कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको आज ननिहाल पक्ष के लोगों से भी मेल मिलाप करने को मिल सकता है। आपको अपनी मंकी कुछ इच्छाओं को अंदर ही रखना होगा, नहीं तो लोग आपके मन बातों को जानकर उनका फायदा उठा सकते हैं।
मकर राशि का राशिफल 04 अक्टूबर 2022
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको कोई निवेश बहुत ही सोच समझ कर करना होगा। आप आज कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आपके व आपके परिवार के सदस्यों का नाम नीचा हो। आपके सांसारिक सुखों के साधनों में भी वृद्धि होती दिख रही है। आप नौकर चाकरों का भी पूरा सुख लेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोग आज अपने मित्र के द्वारा कोई अच्छी नौकरी पा सकते हैं, जिससे उनकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।
कुंभ राशि का राशिफल 04 अक्टूबर 2022
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से उनके काफी काम आसानी से बन जाएंगे और आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपका तनाव भी थोड़ा कम होगा। आपको आज किसी से हंसी हंसी मजाक में भी कोई ऐसी बात नहीं बोली है, जो किसी को बुरी लगे। यदि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें व डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
मीन राशि का राशिफल 04 अक्टूबर 2022
आज आपको किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा। यदि कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पडे, तो वरिष्ठ सदस्यों की मदद से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ आज किसी मनोरंजन या पिकनिक आदि की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप आज किसी धार्मिक आयोजन में जाएं, तो अपने मोबाइल आदि का पूरा ध्यान दे, नहीं तो उनके खोने का भय बना हुआ है। आपको आज किसी परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिलेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।