सरकारी प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचा गंदा पानी, बच्चों का स्कूल तक पहुंचना हुआ मुश्किल, अधिशासी अधिकारी से की जलभराव से निजात दिलाने की मांग।

सरकारी प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचा गंदा पानी, बच्चों का स्कूल तक पहुंचना हुआ मुश्किल, अधिशासी अधिकारी से की जलभराव से निजात दिलाने की मांग।
Spread the love

देहरादून/सेलाकुई — राजा रोड की पुर्बिया लाइन बस्ती के संपर्क मार्ग पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। सोमवार को ज्ञापन सौंपने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि घनी आवासीय बस्ती से सटा हुआ एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान है, जिससे हर रोज बड़ी मात्रा में गंदा पानी सड़क पर आता है। पूरी सड़क पर एक फीट से अधिक पानी भर जाने के कारण इस पर आवागमन करना मुश्किल हो रहा है। गंदे पानी के कारण राहगीर इस सड़क से आवागमन करने से कतराते हैं। इसी मार्ग पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय भी है जिससे बच्चो को स्कूल तक पहुँचना मुश्किल हो रहा है, पानी विद्यालय परिसर तक के अंदर चला जाता है। जंहा स्कूल में बच्चों को पढ़ना भी मुश्किल हो गया है, व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालक से कई बार जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की कई बार मांग की गई, लेकिन आम जनता की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, सुशील कुमार, नीरज, गीता देवी, रीता देवी, मीरा, कल्पना, सुमित चौधरी, ओम प्रकाश आदि शामिल रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *