शराबकांड की आरोपित बबली देवी ने 1 वोट से चुनाव जीतकर रिकार्ड बना दिया, वहीं 12 ग्रामीणों की मौत मामले में अब प्रधान बनते ही हुई गिरफ्तारी।

शराबकांड की आरोपित बबली देवी ने 1 वोट से चुनाव जीतकर रिकार्ड बना दिया, वहीं 12 ग्रामीणों की मौत मामले में अब प्रधान बनते ही हुई गिरफ्तारी।
Spread the love

हरिद्वार– शराबकांड की आरोपित बबली देवी ने एक वोट से चुनाव जीतकर रिकार्ड बना दिया। वहीं 12 ग्रामीणों की मौत के मामले में पुलिस बबली के पति बिजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पंचायत चुनाव के बीच पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग को हिलाकर रख देने वाले पथरी शराबकांड की आरोपित बबली देवी ने एक वोट से चुनाव जीतकर रिकार्ड बना दिया।

फूलगढ़ और शिवगढ़ में 12 ग्रामीणों की मौत के मामले में पुलिस बबली के पति बिजेंद्र,ओर देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि, बिजेंद्र की पत्नी बबली और भाई नरेश मुकदमे में नामजद होने के बावजूद पकड़ से दूर हैं। अब बबली के प्रधान बनने पर स्वजन और समर्थकों का आरोप है कि पुलिस ने बिजेंद्र को झूठा फंसाया है। इसलिए उन्होंने पूरी मेहनत से बबली को चुनाव जिताया है। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहरीली शराब पीने से 12 ग्रामीणों की हो गई थी मौत

पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान पथरी क्षेत्र के फूलगढ़ और शिवगढ़ में जहरीली शराब पीने से 12 ग्रामीणों की मौत हो गई थी। पहले दिन प्रशासन शराब पीने से ग्रामीणों की मौत की बात से इन्कार करता रहा। लेकिन अगले दिन मौत का आंकड़ा बढ़ने पर प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। वहीं पुलिस ने प्रधान पद की प्रत्याशी बबली के पति बिजेंद्र को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

एसएसपी ने पथरी थाने में प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया था कि बिजेंद्र ने छह माह पहले अपने खेत में ही कच्ची शराब बनाई थी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भरकर बांटी गई शराब पीने से ही ग्रामीणों की मौत हुई। पुलिस ने निशानदेही के आधार पर जेसीबी से खेत की खुदाई कर कच्ची शराब भी बरामद की थी। बाद में यह मामला एसआइटी को सौंप दिया था।

पुलिस का दावा था कि जल्द ही बबली और नरेश को भी गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन ग्रामीणों ने केवल बिजेंद्र की गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए आरोप लगाया था कि इस कांड में अकेला बिजेंद्र दोषी नहीं है, बल्कि शराब तो आठ प्रत्याशियों ने बांटी थी।

ग्रामीणों ने प्रशासन की जांच में भी यही बयान दर्ज कराए। शायद यही वजह है कि पुलिस आगे कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। बहरहाल, चुनाव नतीजे आने पर बबली की एक वोट से हुई जीत ने सबको चौंका दिया। बबली को 859 और प्रतिद्वंद्वी स्वाति को 858 वोट मिले हैं। जेल में बंद बिजेंद्र के परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य की 4305 सीटों पर 8791 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा सोमवार को मतदान के बाद बंद कर दिया था। जिले में 8.5 लाख से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले और 85.20 प्रतिशत मतदान हुआ।

 पथरी थाना क्षेत्र में जहरीले शराब कांड मामले में फरार चल रही आरोपी विजेंद्र की पत्नी बबली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी विजेंद्र की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है. बबली की गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया था। बुधवार शाम पूरी हुई मतगणना में बबली 1 वोट से चुनाव जीत गई, चुनाव जीतते ही पथरी पुलिस और एसआईटी ने बबली को गुरुवार दोपहर उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

 10 सितंबर को पथरी के फूलगढ़ आदि क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से करीब 12 लोगों की मौत हो गई थी, इस कांड से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शराब पिलाने के आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि इस मामले की दूसरी आरोपी विजेंद्र की पत्नी बबली अभी तक फरार ही चल रही थी।

चुनाव जीतते ही पथरी पुलिस और एसआईटी ने बबली को गुरुवार दोपहर उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्तारी से अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं, हर कोई यही कह रहा है कि बबली को चुनाव जीताने के लिए ही पुलिस ने अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की थी।

थानाध्यक्ष पथरी पवन डिमरी ने बताया कि फरार चल रही बबली की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो पा रही थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर इलाके से ही बबली को गिरफ्तार कर लिया गया है, अब उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *