ऊधम सिंह नगर जनपद के लाल को 2 अक्टूबर को मुम्बई में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन करेंगे सम्मानित।

ऊधम सिंह नगर जनपद के लाल को 2 अक्टूबर को मुम्बई में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन करेंगे सम्मानित।
Spread the love

ऊधम सिंह नगर– डिटॉल बनाएगा स्वस्थ इंडिया द्वारा संचालित प्लान इंडिया कार्यक्रम का आयोजन डिटॉल द्वारा किया गया था जिसका उद्देश्य भारत के 5 से 15 वर्ष के 2 करोड 40 लाख बच्चों से सीधे जुड़ना था। पूरे भारत में ऑनलाइन एवं ऑफ लाईन माध्यम से 6 सितंबर से 2022 से परीक्षा शुरू हुई थी,इस परीक्षा में उत्तराखंड के हजारों बच्चों शामिल हुए थे इन बच्चों में ऊधम सिंह नगर जनपद के किच्छा विधानसभा के रहने अनिल कुमार पुत्र भगवान दास का चयन हो गया। 2 अक्टूबर को डिटॉल द्वारा मुम्बई में आयोजित किया जा रहा है जहां बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन द्वारा अनिल कुमार को सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड के लाल अनिल को बधाई देते हुए रूद्रपुर खंड शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही ने सोशल मीडिया के माध्यम से अनिल को बधाई देते हुए जानकारी दी।खंड शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही ने कहा कि हमें गर्व है हमारे सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला अनिल ने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल की है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *