ऑपरेशन पैर का टंका लगा पेट मे, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा,किडनी चोरी का लगाया आरोप।

ऑपरेशन पैर का टंका लगा पेट मे, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा,किडनी चोरी का लगाया आरोप।
Spread the love

देहरादून– देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल में एक महिला पैर की गंभीर चोट की सर्जरी के लिए पहुंची थी। लेकिन जब वह ओटी से बाहर निकली तो उसके पेट में चीरा लगा था। स्वजन इस बात का संदेह जता रहे हैं कि जिस तरह से पेट पर चीरा लगाया गया है। उससे लग रहा है कि मृतका की किडनी निकाली गई है। जानकारी के मुताबिक बनगांव निवासी 32 वर्षीय महिला की मौत पर  महंत इंदिरेश अस्पताल के बाहर लोगों ने हंगामा कर दिया। स्वजन व स्थानीय लोग अस्पताल के गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्‍होंने अस्पताल पर कई गंभीर आरोप लगाए। विधायक खजान दास व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष प्रीतम सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। मृतका के परिजनों के अनुसार 32 वर्षीय उषा देवी करीब डेढ़ माह पहले एक दुर्घटना में घायल हुई थी। जिसमे उनके पैर में गंभीर चोट आई थी। पूर्व में अस्पताल में उसका उपचार चला। जिसके बाद वह रिकवर होने लगी थी। 23 सितंबर को पुन: सर्जरी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने उनकी सर्जरी की। लेकिन जब उन्हें वार्ड में लाया गया तो पेट पर स्टेपल था। स्वजन ये नहीं समझ पाए कि सर्जरी पैर की हुई तो चीरा पेट पर क्यों लगाया है। अस्‍पताल स्टाफ ने भी इसका कोई सही जवाब नहीं दिया। शनिवार रात महिला की मौत हो गई। अब स्वजन इस बात का संदेह जता रहे हैं कि जिस तरह से पेट पर चीरा लगाया गया है, उससे ऐसा लग रहा है कि मृतका की किडनी निकाली गई है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *