अंकिता हत्याकांड का आरोपी पुलकित का पिता बेशर्मी से बोला -पुलकित सीधा साधा बालक ।
देहरादून– अंकिता भंडारी मर्डर केस में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार कार्रवाई में जुट गई है। पहले पुलकित आर्य के चीला स्थित गेस्ट हाउस को जमींदोज किया गया। इसके बाद पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को भाजपा से निष्कासित किया गया और अब पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के हरिद्वार के ज्वालापुर में आर्य नगर स्थित साम्राज्य की जांच में राज्य सरकार जुट गई है । शनिवार दोपहर तहसीलदार के नेतृत्व में विकास प्राधिकरण , जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें विनोद आर्य के घर पहुंची और पूरे घर की पैमाइश की तैयारी शुरू की। बताया जा रहा है कि भाजपा के संगठन और सरकार में कई पदों पर रह चुके विनोद आर्य और उसके दोनों बेटों पर कानूनी शिकंजा बढ़ने वाला है ऐसे में सभी विभागों ने अपना अपना होमवर्क शुरू कर दिया है। इस मौके पर अपने घर स्वदेशी आयुर्वेद में पुलकित आर्य का पिता विनोद आर्य पहले से मौजूद था… विनोद आर्य से प्रशासनिक टीमों ने बात भी की हालांकि मीडिया कर्मियों की भीड़ जुड़ते ही टीम में वापस चली गई। उधर बेशर्म बाप विनोद आर्य मीडिया के सामने भी हंसता नजर आया।

