ससुरालियों ने की हदें पार,सास ओर ननद ने गर्म लोहे के तवे से बुरी तरह जलाया,मुकदमा दर्ज।

ससुरालियों ने की हदें पार,सास ओर ननद ने गर्म लोहे के तवे से बुरी तरह जलाया,मुकदमा दर्ज।
Spread the love

टिहरी– टिहरी के जाखणीधार निवासी एक विवाहिता के साथ जीवनगढ़ देहरादून में उसकी ससुरालियों ने वीभत्सता की सारी हदें पार कर दी है। पीड़िता महिला 32 साल उसकी सास सुभद्रा और ननद जया ने गर्म लोहे के तवे से बुरी तरह से पूरे शरीर को जला दिया गया। उसके बाद पीड़िता के मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ कराया नई टिहरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां सरस्वती शनिवार को जब अपनी बेटी के ससुराल जीवनगढ़ पहुंची उनको उनकी बेटी से मिलने नहीं दिया गया। उसके बाद वह जबरन घर में घुसी तो उनकी बेटी बुरी तरह घायल हालत में मिली तो वह सन्न रह गई। जिसके बाद पीड़िता के सास और ननद ने पीड़िता की मां के साथ अभद्रता व्यवहार करते हुए धमकी दी जिसके बाद पीड़िता की मां चुपचाप से अपनी पीड़ित बेटी को लेकर अपने घर रिंडोलगांव जाखणीधार टिहरी गढ़वाल पहुंची  तो बीते सोमवार को जब ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी मंगलवार सुबह पीड़िता और ग्रामीण एसएसपी कार्यालय नई टिहरी पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता की मां सरस्वती ने बताया कि उनकी बेटी को बुरी तरह लोहे तवे से जलाया गया है। उनकी बेटी के तीन बच्चे उसका विरोध करते थे। तो बच्चों को भी मारा जाता था। उनकी बेटी के पति अनूप की मानसिक हालत ठीक नही है जिस कारण सास और ननद उनकी बेटी को मारते थे। पीड़िता महिला 32 साल उसकी सास सुभद्रा और ननद जया ने गर्म लोहे के तवे से बुरी तरह से पूरे शरीर को जला दिया गया।
वहीं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नई टिहरी कोतवाली में आरोपि सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी। महिला का मेडिकल कराने के बाद उसे देहरादून बर्न यूनिट कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया गया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *