देहरादून पहुंचे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, एक झलक देखने को उमड़ी फैंस की भीड़।

देहरादून पहुंचे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, एक झलक देखने को उमड़ी फैंस की भीड़।
Spread the love

देहरादून– रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची इंडिया, इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें

सचिन तेंदुलकर के साथ तमाम दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे उत्तराखंड के जॉलीग्रांट ।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के राजीव गांधी इंटरनेशन स्टेडियम में होने है 6 मैच,

एयरपोर्ट से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के साथ होटल हयात के लिए रवाना हुए सभी खिलाड़ी,

बीते रोज भी उत्तराखंड पहुंचे थे, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी

जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर उमड़ी परशंसकों की भीड़

सचिन तेंदुलकर ने बच्चे को दिया ऑटो ग्राफ।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण के तहत होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के लिए किक्रेटर देहरादून पहुंचना शुरू हो गए हैं। आज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी देहरादून पहुंचे।

खिलाड़ी दोपहर करीब एक बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के साथ वे होटल हयात के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर उनको देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

वहीं सचिन ने उन्हें निराश न करते हुए एक बच्चे को उसकी टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी दून पहुंचे थे।

बता दें कि सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर में होगी। 21 से 24 सितंबर तक प्रत्येक दिन एक-एक मैच खेला जाएगा। जबकि 25 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में ब्रायन लारा की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज लीजेंड्स का सामना रॉस टेलर के न्यूजीलैंड लीजेंड्स से होगा। ओर दूसरे मैच में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स का सामना इयान बेल के नेतृत्व वाले इंग्लैंड लीजेंड्स से होगा।

तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स शेन वॉटसन की कप्तानी में जोंटी रोड्स की दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स से सामना करेंगे। चौथा मैच न्यूजीलैंड लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच होगा। इसके अलावा सुपर रविवार यानी 25 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स पहले मैच में वेस्ट इंडीज लीजेंड्स के खिलाफ भिड़ेंगे। जबकि इंडिया लीजेंड्स का सामना दिन के दूसरे मैच में शहादत हुसैन की बांग्लादेश लीजेंड्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *