कांग्रेस में मची खलबली, अभिषेक के बाद अब मयूख महर ने दिया पीसीसी से इस्तीफा।

कांग्रेस में मची खलबली, अभिषेक के बाद अब मयूख महर ने दिया पीसीसी से इस्तीफा।
Spread the love

देहरादून _ कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बेटे ने पद से दिया इस्तीफा, पीसीसी सदस्य पद के लिए नाम आया था सामने।

कांग्रेस पार्टी पर कर्मठशील कार्यकर्ताओं की अनदेखी का लगाया है अभिषेक ने आरोप।

पत्र सोशल मीडिया में त्यागपत्र हो रहा है वायरल।

2 दिन पहले पीसीसी सदस्यों की जारी हुई थी सूची

कांग्रेस पार्टी में लगातार बढ़ती जा रही है गुटबाजी

विधायक मयुख महर के भी pcc से इस्तीफा दे दिया

उत्तराखंड कांग्रेस की पीसीसी सदस्यों की लिस्ट पर बढ़ा विवाद।

अभिषेक सिंह ने लिस्ट जारी होने के तीसरे ही दिन पीसीसी सदस्य पद से दिया इस्तीफा

इस्तीफे के पीछे पीसीसी सदस्य चयन में वरिष्ठ और जनाधार वाले नेताओं की अनदेखी को बताया वजह

पहले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे में उन्होंने कहा कि पार्टी में बड़े व जनाधार वाले नेताओं की उपेक्षा हो रही है।

अभिषेक सिंह के बाद अब पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) से इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक ने अपने इस्तीफे के पीछे पीसीसी सदस्य चयन में वरिष्ठ और जनाधार वाले नेताओं की अनदेखी को कारण बताया है। इन इस्तीफों से कांग्रेस में खलबली मची है।

कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक सिंह का कहना है कि पीसीसी की लिस्ट जारी होने के बाद से कई वरिष्ठ नेता नाराज नजर आ रहे हैं। कांग्रेस परिवार को कोई नुकसान न हो, इसलिए मेरी जगह किसी वरिष्ठ नेता को नामित कर दिया जाए।

वहीं पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उनका कहना है की उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायकों को पीसीसी में पद देकर अन्य कार्यकर्ताओं का हक मारा जा रहा है। जबकि पूर्व में पीसीसी की बैठक में यह तय हो चुका है कि एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले पर ही पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि पार्टी में नए लोगों को जगह मिलती है तो वह अपने साथ चार ओर लोगों को जोड़ते हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने दो दिन पहले पीसीसी की लिस्ट जारी की थी, जिससे कई नेता नाराज चल रहे हैं। माना जा रहा है कि अभिषेक और मयूख महर के बाद कुछ अन्य भी इस्तीफा देने की तैयारी में है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *