सावधान:- एचएफएमडी बच्चों की बीमारी का संक्रमण एक बच्चे से 10 बच्चों तक फैल सकता है।
देहरादून– दक्षिण भारत में केरल तमिलनाडु उड़ीसा जैसे राज्यों में कहर बरपाने वाला टोमेटो फ्लू उत्तर भारत में भी पैर पसार रहा है उत्तर प्रदेश में इस वायरस से कई बच्चे संक्रमित हो चुके हैं हालांकि जानकार मानते हैं की यह वायरस एक हफ्ते में ठीक हो जाता है टोमेटो फ्लू हैंड फुट एंड माउथ डिजीज वायरस है। इस वायरस से 5 साल से कम उम्र के बच्चे संक्रमित हो रहे हैं… देश में कोरोना वायरस और मंकी वायरस अभी ठीक से गया ही नहीं है ऐसे में इस नए वायरस से खतरा और बढ़ गया है। उत्तराखंड में वायरस का अभी तक कोई भी मामला देखने को नहीं मिला है लेकिन पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में इस वायरस के बढ़ते मामला को देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी को लेकर सभी जिलों के जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को एक एडवाइजरी जारी की है।
वहीं अब छोटे बच्चों में एक नई बीमारी देखने को मिल रही है। इस बीमारी में तेज बुखार आना, गले में दर्द, खाना खाने में दिक्कत, मुंह के बाहर-भीतर दाने और छाले होने लगते हैं। इसके साथ-साथ हाथ और पैरों पर फफोलेदार दाने भी आने लग जाते हैं। दून मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉक्टर वाई रिजवी ने बताया कि अगर किसी बच्चे को यह लक्षण आएं तो तुरंत डाक्टर को दिखाएं और स्कूल या ट्यूशन आदि जगह न भेजें। ताकि अन्य बच्चों में यह बीमारी न फैले। इसके साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तरल पदार्थ, फल का सेवन करने और बार-बार हाथ धोएं और मास्क लगाकर रखने की सलाह दी है। हालांकि बड़े लोगों में इसके फैलने की संभावना बहुत कम रहती है। लेकिन ये बीमारी का संक्रमण एक बच्चे से 10 बच्चों तक फैल सकता है। डॉक्टर रिजवी ने कहा कि किसी बच्चे को यह दिक्कत होती है तो तुरंत डाक्टर को दिखाकर बच्चे को घर में क्वारंटाइन कर लें, जिससे 6-7 दिन के उपचार से बच्चा ठीक हो जाएगा।

