हर की पौड़ी पर अपने साथियों के साथ रील बनाना पड़ा भारी, गंगा सभा ने एसएसपी को दी लिखित में शिकायत।

हर की पौड़ी पर अपने साथियों के साथ रील बनाना पड़ा भारी, गंगा सभा ने एसएसपी को दी लिखित में शिकायत।
Spread the love

हरिद्वार– हरिद्वार की विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर अब अमर्यादित वीडियो या फिर सोशल मीडिया में चल रहे नए चलन रील बनाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा है कि अब यदि कोई भी सोशल मीडिया में अपने लाइक और कमेंट बढ़वाने के लिए तीर्थ की मर्यादा के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ताजा मामला हाल ही का है एक वीडियो सोशल मीडिया पर निकिता विरमानी के नाम की आईडी से पोस्ट की गई जिसमें वह अपने साथियो के साथ डांस करती हुई रात के समय में हर की पौड़ी पर दिख रही है, जिस पर गंगा सभा द्वारा कार्रवाई की मांग करते हुए हरिद्वार एसएसपी को लिखित में वीडियो अटैक के साथ दंडात्मक कार्यवाही के लिए मांग की गई है, इसी के साथ ही गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि अब यदि कोई भी धार्मिक भावनाओं की मर्यादा के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसके खिलाफ गंगा सभा कार्रवाई करेगी ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *