मौसम विभाग का कई जनपदों में रेड अलर्ट, जनपद चमोली में आज रहेंगे स्कूल बंद।

मौसम विभाग का कई जनपदों में रेड अलर्ट, जनपद चमोली में आज रहेंगे स्कूल बंद।
Spread the love

देहरादून– मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून ने भारी बरसात को लेकर येलो और रेड अलर्ट जारी किया है। पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14.09.2022 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। चमोली में भारी वर्षा की सम्भावना को देखते हुए डीएम हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। जिसमे येलो और रेड अलर्ट दोनो की स्थितियां बन रही है। जिसके चलते ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *