पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोंक के बीच ,पूर्व मंत्री पांडये का फूंका पुतला ।

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोंक के बीच ,पूर्व मंत्री पांडये का फूंका पुतला ।
Spread the love

बाजपुर-उधमसिंह नगर–  गदरपुर विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे कि अपने रिश्तेदारों को भर्ती कराने की सूची वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। इसी के चलते बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अरविंद पांडे के पुतले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से छीनने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की एक न सुनी। बता दें कि उत्तराखंड में चल रहे भर्ती घोटाले के बीच गदरपुर के भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे की राज्य से बाहर के अपने रिश्तेदारों को बैक डोर से शिक्षा विभाग में भर्ती कराए जाने की सूची वायरल हो रही है। सूची वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक अरविंद पांडे और प्रदेश सरकार को इस मामले पर घेरना शुरू कर दिया है। इसी के चलते बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वही नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने कहा कि जो सूची वायरल हो रही है उस की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को उत्तराखंड में नौकरी दी जा रही है जबकि बाजपुर और उत्तराखंड के बेरोजगार युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बिहार के लोगों की जगह बाजपुर और उत्तराखंड के बेरोजगारो को नौकरी मिलती तो, आज बेरोजगारी का ये आलम नही होता। यह एक वायरल पत्र है जोकि उत्तराखंड डिस्कवर न्यूज़ पोर्टल इस सूची को सत्य नही मानता।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *