प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने प्रेमिका एवं उनकी मां की हत्या की।
ऊधमसिंह नगर — काशीपुर क्षेत्र में मां, बेटी की हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि काशीपुर निवासी मो सलमान पुत्र इसरार हुसैन ने 10:45 बजे सुबह थाने पर पहुंचकर सूचना दी कि उसके द्वारा स्वयं अपनी प्रेमिका शीबा पुत्री रहीस अहमद एवं उनकी मां शबाना पत्नी रहीश अहमद निवासी इमली चौक, काशीपुर पर चाकू से जान से मार दिया,और उनका शव घर के पास गली में तथा उसकी मां का शव उसी के घर में पड़ा है। सलमान ने बताया कि जिस चाकू से मैंने उन दोनों की हत्या की है वो चाकू मैंने उसके कमरे में ही फैका है, मोहम्मद सलमान की सूचना के आधार पर घटना की पुष्टि करने के लिए सलमान के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने सलमान की निशानदेही पर ही उसकी प्रेमिका शिबा,उनकी मां शबाना का शव, हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मोहम्मद सलमान का 13 वर्ष पूर्व से उसका प्रेम प्रसंग शिबा पुत्री रहीस अहमद के साथ चल रहा था, उसके द्वारा बताया गया कि उसने अपने परिवार के सदस्यों को शिबा के घर अपनी शादी का रिश्ता भिजवाया था, शादी की सहमति पूर्व में शीबा के परिवार वालों द्वारा दे दी गयी थी, परन्तु कुछ समय पश्चात शीबा के परिवार द्वारा शादी के लिए मना कर दिया गया।इसके बाद शीबा की शादी मुरादाबाद में तय कर दी लेकिन किसी कारण से शादी टूट गई। शीबा के परिवार वाले उसका रिश्ता टूटने का ठिकरा मेरे ऊपर ही फोड़ने लगें फिर कुछ दिनों पूर्व ही पुनः शीबा ओर मेरा प्रेम प्रसंग चलने लगा मैंने पूर्व में करीब तीन चार लाख रूपये उनकी जरूरतों के सम्बन्ध में दिये थे, फिर अचानक शीबा ने मुझसे बात करना बंद कर दी। और उसका नम्बर भी बीजी आने लगा, जिससे गुस्सा होकर आज सुबह सलमान ने मां बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने शीबा के मामा की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

