राहुल गांधी के ट्वीट के बोले सीएम धामी, जिस भी कालखण्ड में गड़बड़ियां हुई सबकी जांच होंगी, बेरोज़गारों का हक़ मार रही है उत्तराखंड सरकार।

राहुल गांधी के ट्वीट के बोले सीएम धामी, जिस भी कालखण्ड में गड़बड़ियां हुई सबकी जांच होंगी, बेरोज़गारों का हक़ मार रही है उत्तराखंड सरकार।
Spread the love

देहरादून –उत्तराखंड विधानसभा में हुए भर्ती घोटाले को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल का दौर तेज़ हो गया हैं, जहां एक और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने विधानसभा में हुए भर्ती को लेकर तमाम सवाल खड़े कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई भर्ती घोटाले की जांच होने की बात कही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा स्तर पर भी भर्ती में गड़बड़ी की बात सामने आयी है और लोगों ने कहा है कि विधानसभा भर्ती में भी तमाम तरह से गड़बड़ी हुई है। हालांकि विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है लिहाजा वह विधानसभा की अध्यक्ष से अनुरोध करेंगे कि इस भर्ती घोटाले की भी जांच बैठाए, चाहे जिस भी कालखंड में गड़बड़ी हुई है, उस पर जांच बिठाए और राज्य सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी।

दरोगा भर्ती पर जांच के आदेश पर बोले सीएम धामी का बयान कहा पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ मामला है इसलिए इसकी जांच विजिलेंस को सौंपी है कोई कितना भी पॉवरफुल क्यों ना हो उसको बख्शा नही जाएगा

विधानसभा भर्तीयों में गड़बड़ियों की बात भी सामने आई हैं मैं विधानसभा अध्यक्ष से भी इसको लेकर अनुरोध करूंगा सीएम के अनुसार अभी तक की सभी भर्तियों की जाँच कराने का आग्रह करुगा चाहे किसी भी काल खंड मे हुआ हो उसपर जाँच की मांग करूँगा

राहुल गांधी के ट्वीट पर बोले सीएम धामी कहा जिस भी कालखण्ड में जो भी गड़बड़ियां हुई हैं सबकी जांच होंगी राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था बेरोज़गारों का हक़ मार रही है उत्तराखंड सरकार।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *