नागाघेर रानीपोखरी में एक व्यक्ति ने की अपने परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून मय पुलिस फोर्स के मौके पर।

नागाघेर रानीपोखरी में एक व्यक्ति ने की अपने परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून मय पुलिस फोर्स के मौके पर।
Spread the love

देहरादून/रानीपोखरी– थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई की नागाघेर रानी पोखरी में एक व्यक्ति द्वारा अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी है। उक्त सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते थानाध्यक्ष रानीपोखरी मय पुलिस बल मौके पर पहुँचे। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला से घटना के संबंध में जानकारी ली गई तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

रानी पोखरी क्षेत्र में हुई घटना में आरोपी महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतहरा, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश द्वारा अपनी माता, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की गला रेत कर हत्या की गई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।

सनकी व्यक्ति ने बच्चों, पत्नी समेत अपनी मां को भी उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

रानीपोखरी क्षेत्र में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना रानीपोखरी के अन्तर्गत इस घटना में आरोपित व्यक्ति ने अपनी मां, पत्‍नी और तीनो बेटियो का गला काट कर मौत के घाट उतार दिया है। इस जघन्य हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत के माहौल के साथ पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालाकि, पुलिस ने हत्या में आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

वही, देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी महेश तिवारी कोई काम धंधा नहीं करता था जिसके चलते घर में रोजाना विवाद हो रहा था। दरअसल, एसएसपी ने बताया कि आरोपी से बातचीत में पता चला है कि आरोपी दिन भर पूजा पाठ करता था और उसका बड़ा भाई उमेश तिवारी घर खर्चे के लिए हर महीने पैसा भेजा करता था। साथ ही अपने बड़े भाई के घर में ही अपने पूरे परिवार के साथ आरोपी महेश तिवारी रह रहा था।

इस बात को लेकर उसकी पत्नी और उसके बीच रोज भी बात खुदा था जिससे तंग आकर आरोपी महेश तिवारी ने आज सुबह अपने तीनों बेटियों पत्नी और मां को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। अपने परिजनों की हत्या करने के लिए आरोपी ने घर में रखे चाकू और डराती का इस्तेमाल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महेश तिवारी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी बरामद कर लिया है।

मृतको के नाम —

1- बीतन देवी, उम्र 75 वर्ष (माताजी)

2- नीतू देवी, उम्र 36 वर्ष (पत्नी)

3- अपर्णा, उम्र 13 वर्ष ( पुत्री)

4- अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष ( पुत्री)

5- स्वर्णा उर्फ गुल्लों उम्र 11 वर्ष ( पुत्री)

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *