उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा परीक्षा लीक मामले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नकल माफिया के एक और गठजोड़ का कर दिया पर्दाफाश।

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा परीक्षा लीक मामले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नकल माफिया के एक और गठजोड़ का कर दिया पर्दाफाश।
Spread the love

देहरादून– स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड को मिली बड़ी सफलता यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला अब तक 27वीं गिरफ्तारी हो चुकी हैं,ओर कूछ दिनों मे ओर भी गिफ्तारी होंगी।

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा परीक्षा लीक मामले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नकल माफिया के एक और गठजोड़ का पर्दाफाश कर दिया हैं जल्द ही बड़ा खुलासा होगा। अभी कूछ ओर विभागों से भी दस्तावेज इकठे किये गए हैं जल्द ही फ़र्ज़ी तरीके से भर्ती हुए अभ्यर्थी को भी सामने लाया जायेगा।

नकल के नए सेंटर का भी हुआ खुलासा

वीपीडीओ परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी शशिकांत हाल निवासी हल्द्वानी को गहन पूछताछ और पुख्ता साक्ष्यो पर गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ टीम द्वारा नैनीताल के डिंगता रिजॉर्ट धनाचूली बैंड में नकल कराए गए 35 छात्रों को किया चिन्हित।अभियुक्त के अपने खुद के 04 ऑनलाइन परीक्षा केंद्र हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चम्पावत,पिथौरागढ़ में खोले हुए हैं, इन परीक्षा केंद्रों में अब तक जानकारी के अनुसार 40 से अधिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गई हैं।

उत्तरप्रदेश के नकल माफिया शशिकांत पर उत्तराखंड में वर्ष 2013 में सीटीईटी परीक्षा में नकल कराने पर हल्द्वानी में भी मुकदमा दर्ज हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *