UKSSSC पेपर लीके मामले में STF को मिली बड़ी कामयाबी,अब तक कुल 26 की गिरफ़्तारियां।

UKSSSC पेपर लीके मामले में STF को मिली बड़ी कामयाबी,अब तक कुल 26 की गिरफ़्तारियां।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भर्ती घपले की अब तक की जांच में राज्य के नौ जिलों में नकल माफिया का जाल सामने आ चुका है। इसी बीच पेपर लीक मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। शनिवार को आरआईएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ उत्तराखंड ने पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने के साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है इस सिलसिले में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह पत्रकारों से रूबरू हुए जहाँ उन्होंने इस मामले से जुड़ी कई कड़ियों का खुलासा किया है। अजय सिंह ने बताया कि और गवाहों और टेक्निकल साक्ष्य से ये सामने आया कि RIMS technosolutions लिमिटेड का स्वामी राजेश चौहान ही प्रश्नपत्र लीक का मुख्य अभियुक्त है जिसने बड़े स्तर पर पेपर लीक करवाया और कई अभियर्थियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करा कर करीब दो करोड़ का अवैध धन अर्जित किया।

UKSSSC पेपर लीक मामले के अलावा सचिवालय रक्षक भर्ती मामले में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये पेपर आरोपी प्रदीप पाल ने आयोग के भीतर से लीक कराया था जिसे सीसीटीवी कैमरे से मिले कई महत्वपूर्ण फुटेज के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही अजय सिंह ने साफ तौर से ये भी कहा कि अगले 24 घंटों के अंदर कई और महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *