उत्तराखण्ड मे भर्ती घोटाले पर राहुल गाँधी ने जताई चिंता, भाजपा ने बेरोजगारो को भी नहीं बक्शा।

उत्तराखण्ड मे भर्ती घोटाले पर राहुल गाँधी ने जताई चिंता, भाजपा ने बेरोजगारो को भी नहीं बक्शा।
Spread the love

देहरादून — पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड में चल रहे तमाम भर्ती घोटालों पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए उत्तराखंड की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गरीब एवं मध्यम वर्ग के युवाओं के हिस्से की नौकरी पैसे लेकर अमीरों और सरकार के करीबी लोगों को बेची जा रही है, युवाओं के सपनों से खेलने वाली भाजपा सरकार पद पर बने रहने का अधिकार खो चुकी है।

जिस पर धन्यवाद देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि “प्रदेश के युवाओं के प्रति आपकी संवेदनशीलता से अभिभूत हूं, आपको विश्वास दिलाता हूं कि उत्तराखंड में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और संजीदगी के साथ किया जाएगा और प्रदेश में चल रहे भर्ती घोटालों पर हमारी पूरी नजर है, हम मजबूती के साथ युवाओं के समर्थन में खड़े हैं।

साथ ही करन माहरा ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि पूर्व में भी राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी ने चमोली के हेलंग घाटी की घसियारी महिलाओं के साथ बदसलूकी के मामले में चिंता जाहिर करते हुए लिखा था कि जिन महिलाओं ने उत्तराखंड को संवारा है और जिस मातृशक्ति ने राज्य गठन के लिए अपना बलिदान दिया है, उन्हें ही आज घास काटने से रोका जा रहा है, यह उत्तराखंड की महिलाओं पर अन्याय है। पिछले दिनों उत्तराखंड में अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाओं के दौरान भी राहुल गांधी अपनी चिंता और दुख जाहिर कर चुके हैं।

माहरा ने कहा कि प्रियंका गांधी एवं राहुल गांधी राष्ट्र में एक जागरूक विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं और लगातार उत्तराखंड के मामलों का संज्ञान भी ले रहे और भाजपा सरकार को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं साथ ही कांग्रेस को एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने की प्रेरणा और मार्गदर्शन देते रहे हैं उसके लिए उनका कोटि-कोटि आभार।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *