उत्तराखंड में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री से मिले घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह।

उत्तराखंड में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री से मिले घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड में पिछले दिनों आई दैवीय आपदा में प्रदेश में कई स्थानों पर जान माल का अत्याधिक नुकसान हुआ है हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रभावितों की मदद के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं वही इस दैवी आपदा में घनसाली विधानसभा नैनचमी में फसल के साथ ही कृषि योग्य भूमि तबाह हो गई है वहीं इसको लेकर घनसाली विधानसभा विधायक शक्ति लाल शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर स्थानीय निवासियों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की। विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि उत्तराखंड की अधिकांश जनता कृषि कार्यों पर निर्भर करती है और उनकी जीविका स्रोत कृषि है ऐसे में आपदा आने से उत्तराखंड के किसानों को अत्यधिक नुकसान हुआ हैं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विषय को गंभीरता से लिया है और जल्द से जल्द प्रभावितों की हर संभव मदद करने की बात कही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *