सदन में उपनेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, UKSSSC समेत सभी परीक्षाओं,भर्तीओ की सीबीआई जांच की मांग।

सदन में उपनेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, UKSSSC समेत सभी परीक्षाओं,भर्तीओ की सीबीआई जांच की मांग।
Spread the love

देहरादून — सदन में उपनेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है। कापड़ी का कहना है कि कांग्रेस UKSSSC समेत सभी परीक्षाओं की लगातार सीबीआई से जांच की मांग कर रही है। लेकिन इस मांग को ना मानकर और भर्तियां निरस्त करके सरकार मुख्य अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। जब प्रदेश में युवा और विपक्ष निरंतर मांग कर रहा है कि चयन आयोग की सभी भर्तियों की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाए, जिससे कि जो इन भर्ती प्रकरणों में सफेदपोश ऊंचे पदों पर बैठे लोग लिप्त हैं। उन को कठोर दंड मिल सके परंतु सरकार सीबीआई जांच मांग को ना मानकर प्रदेश के युवाओं के भविष्य से न्याय नहीं कर रही है। मात्र हाकम सिंह को बली का बकरा बनाकर सरकार अपने नुमाइंदों को बचाने का काम कर रही है। जिससे कि प्रदेश का युवा काफी निराश हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *