भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उत्तराखण्ड कांग्रेस की तैयारी तेज़,कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को भी जोड़ने के प्रयास।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उत्तराखण्ड कांग्रेस की तैयारी तेज़,कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को भी जोड़ने के प्रयास।
Spread the love

देहरादून — कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक आयोजित होने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में भी तैयारी तेज हो गई है। इस यात्रा को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्लोगन भी जारी कर दिया है। इसका नारा दिया है-मिले कदम जुड़े वतन। साथ ही इस यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजन को भी जोड़ने के प्रयास में कांग्रेस जुटी हुई है। सिविल सोसाइटी को भी इससे जोड़ने की कांग्रेस मुहिम चला रही है।उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राहुल गांधी की अगुवाई में 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के दृष्टिगत मीडिया प्रंबधन के लिए उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पीके अग्रवाल का कहना है कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। जातिवाद और धार्मिक उन्माद के जरिये देश को बांटने की चाल चली जा रही है। देश की अखंडता को कायम रखने, सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही आमजन के ज्वलंत मुद्दों को उठाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा एक सफल प्रयास किया हैं, जो सफल साबित भी होगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संस्थानों को केंद्र सरकार बेच रही है। फिर से देश को गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के जरिये सेना में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया भी मजाक बनकर रह गई है। उत्तराखंड में अग्निवीर परीक्षा को लेकर एसडीएम से हुई झड़प को लेकर जिला प्रशासन द्वारा एसडीएम के विरुद्ध कोई कार्यवाही ना किए जाने पर राज्य के लोगों में गहरा आक्रोश है। कांग्रेस युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मुस्तैदी से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भी मान चुके हैं कि अग्निवीर भर्ती में मानकों को बदला गया है। भर्ती मे 300 युवाओं को एक साथ दौड़ाया जा रहा है, जिसमे से मात्र 8 या 10 युवाओं को ही चुना जा रहा है। पूर्व मे संचालित सेना भर्ती मे औसतन 300 मे से 60 प्रतिभागियों का चयन किया जाता रहा है। इसके अलवा 1600 मीटर की दौड़ के लिए 5:40 सेकंड निर्धारित होते है, जबकि यहां सिर्फ 5 मिनट मे ही दौड़ को समाप्त किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए लम्बाई मे मिली छूट का भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है। 163 सेंटिमीटर के मानक के विपरीत लम्बाई 170 सेंटिमीटर पर ही चयन किया जा रहा है। इस प्रकार की विसंगतियों के चलते जो युवा पूरी तैयारी और जूनून के साथ भर्ती होने पहुंचे थे, उन्हे निराश होकर घर लौटना पड़ रहा हैं ।

पीके अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से देश में नफरत फैलाई जा रही है। केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। रुपये की कीमत गिर रही है। संविधान का सम्मान नहीं हो रहा है। सोनिया गांधी ने उदयपुर चिंतन शिविर में व्यक्त किया था कि सभी वर्गों के लोग, सभी धर्मों और जातियों के लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हों । इसके लिए उत्तराखंड में भी प्रयास किये जा रहे हैं। ‘नफरत छोडो, भारत जोड़ो’ के लिए जिलेवार मिडिया के माध्यम से सभी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। साथ ही लोगों के बीच जाकर जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

यात्रा में कोई भी हो सकता है शामिल

उन्होंने कहा की यह एक कांग्रेस यात्रा जर्रूर हैं, लेकिन इस यात्रा में कोई भी शामिल हो सकता है। हम इसे एक पक्षपातपूर्ण यात्रा नहीं बनाना चाहते हैं। हम सभी एक वर्ग और एक सोच के बारे में चिंतित हैं। इसलिए हमें सभी लोगो की आवश्यकता है हमारे यहां शामिल होने के लिए। हम लोगों से चार सितंबर की दिल्ली चलो रैली का भी आह्वान कर रहे हैं। चार सितंबर की रैली देश के लिए महत्वपूर्ण है। लोगों को तत्काल एकजुट करने के लिए पार्टी साथियों के साथ मिलकर प्रयास किए जा रहे हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में कांग्रेस भ्रष्टाचार और महंगाई के विरुद्ध नई करवट ले रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *