भगवान केदारनाथ धाम में धूमधाम से मनायी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, श्रीकृष्ण भगवान की शोभा रथ यात्रा केदारनाथ मंदिर परिसर से होकर केदारनाथ गोलचौक तक निकली।

भगवान केदारनाथ धाम में धूमधाम से मनायी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, श्रीकृष्ण भगवान की शोभा रथ यात्रा केदारनाथ मंदिर परिसर से होकर केदारनाथ गोलचौक तक निकली।
Spread the love

भगवान केदारनाथ धाम में धूमधॉम से मनायी जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी।

केदारनाथ धाम में निकाली श्रीकृष्ण भगवान की रथ यात्रा।

शोभा रथ यात्रा केदारनाथ मंदिर परिसर से होकर केदारनाथ गोलचौक तक निकली।

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम में देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय तीर्थ -पुरोहित समाज और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, और अन्य भक्त जनों ने भगवान बासुदेब श्रीकृष्ण की रथ यात्रा में शामिल हुए । रथ यात्रा मंदिर परिसर से गोलचौक तक निकली और फिर वापस मंदिर परिसर में समाप्त हुई। इस अवसर पर भगवान केदारनाथ में भगवान बासुदेव के जयकारों के साथ पूरा केदारपुरी गुॅज्यामान रहा। भगवान श्रीकृष्ण की रथ यात्रा को पालकी में सजाकर निकाली गयी इस रथ यात्रा की शोभा भगवान केदारनाथ धाम में देखने लायक थी जिनकी तस्बीरें हम अपने देश -विदेश के दर्शकों को दिखा रहे हैं। इस अवसर केदार सभा के अध्यक्ष ने भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी पर सभी देश वासियों को शुभकाना संदेश देते खुशहाली की कामना की है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *