देहरादून के गाजियावाला मे बरसाती नाला उफान पर, कुमाऊ के इस शहर मे लगे भूकंप के झटके।
देहरादून– उत्तराखंड में जहां बारिश का दौर जारी है। वहीं शुक्रवार दोपहर बारिश के बीच पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप का केंद्र बरीखालसा और तेजम तहसील के समीप रामगंगा नदी पार बताया जा रहा है। 3.6 रिक्टर स्केल पर आए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है।
देहरादून केंट के गजियावाला के पास काली मंदिर के पास बरसाती नाला आया उफान पर।
स्थानीय निवासियों का कहना है की दोहपर बाद से ही पहाड़ मे बारिश हो रही हैं, जिससे बरसाती नाला उफान पर आ गया, जिससे नदी किनारे बसे लोगों मे दहशत का माहौल है, अभी पानी इतना ज्यादा हैं की घरों मे पानी आने का खतरा बना हुआ हैं, अभी दिन का टाइम है अगर रात का टाइम होता काफी दिक्कतें होती आसपास काफी घर है।

