BJYM ने देहरादून में 750 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा,युवाओं के बीच देशभक्ति का माहौल।

BJYM ने देहरादून में 750 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा,युवाओं के बीच देशभक्ति का माहौल।
Spread the love

देहरादून — भारतीय जनता युवा मोर्चा ने देहरादून में 750 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकालने का काम किया है। भाजयुमो के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, कई सांसद, विधायक, संगठन पदाधिकारियों के साथ स्कूल कॉलेज के छात्र शामिल हुए। राजपुर रोड nivh से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का समापन देहरादून के पैवेलियन मैदान में हुआ। वहीं भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला का कहना है कि तिरंगा यात्रा में युवाओं के बीच देशभक्ति का माहौल देखते ही बन रहा है। 750 फीट लंबी तिरंगा यात्रा के साथ हमने सभी से आह्वाहन किया है कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सभी लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *