देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की 9 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में भारत जोड़ो पदयात्रा।
देहरादून– देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में भारत जोड़ो पदयात्राएं आयोजित कर रहे हैं।
इसी कार्यक्रम की श्रृंखला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दिनांक 13 अगस्त 2022 को कैंट विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह यात्रा में प्रतिभाग किया। भारत जोड़ो यात्रा प्रातः 9.30 बजे बिंदाल पुल चकराता रोड से प्रारंभ हो कर चकराता रोड से यमुना कालौनी होते हुए गोविंदगढ़-कांवली रोड-गांधी ग्राम-सत्तोवाली घाटी-जीएमएस रोड-कमला पैलेस चौराहे से होते हुए जीएमएस रोड पर समाप्त हुई।
वहीं राजधानी देहरादून की कैंट विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना के साथ काफी संख्या में क्षेत्र की आम जनता शामिल हुई है। वहीं पदयात्रा के बहाने प्रीतम सिंह ने बीजेपी की तिरंगा यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वो लोग हर घर तिरंगा फहराने की बात कर रहे है। जिन्होंने देश की आजादी में केवल अंग्रेजो के लिए काम किया और उनके नेता कहते है कि जिनके घर पर तिरंगा नही उन पर देश विश्वास नहीं कर सकता।

