खुले आम सडक पर शराब पीना पड़ा महंगा,उत्तराखंड पुलिस ने बॉबी कटारिया को जारी किया नोटिस,

खुले आम सडक पर शराब पीना पड़ा महंगा,उत्तराखंड पुलिस ने बॉबी कटारिया को जारी किया नोटिस,
Spread the love

देहरादून– सोशल मीडिया में इन दिनों यूट्यूबर बॉबी कटारिया का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह सड़क में खुले में शराब पीता हुआ और दबंगई दिखाता हुआ नजर आ रहा है। हालाकि, इस पूरे मामले का डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश के बाद कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल, जहा एक ओर कल वायरल वीडियो को लेकर कैंट कोतवाली में बॉबी कटारिया के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। तो वही, अब उत्तराखंड पुलिस ने 14 अगस्त को कैंट कोतवाली में पेश होने का नोटिस भी जारी कर दिया है। वही, डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बयान दर्ज कराने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। लेकिन अगर बॉबी कटारिया बयान दर्ज कराने नही आता है तो उसके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *