मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाङी बहनों को दी बड़ी सौगात, आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 33297आंगनवाड़ी कर्मियों को डीबीटी के माध्यम से प्रदान की प्रोत्साहन राशि। आंगनवाड़ी कर्मियों को कुल 40 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जा रही है। प्रत्येक आंगनवाड़ी कर्मी को दी जा रही है सौगात 12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि

देहरादून- सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनवाड़ी कर्मियों को प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि का शुभारम्भ किया। इससे 33297 आंगनवाड़ी कर्मियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में 33297 आंगनवाड़ी कर्मियों को कुल 40 करोड़ रूपये की धनराशि दी जाएगी
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आगनवाड़ी कर्मियों द्वारा समर्पित भाव में किये गए कर्तव्य पालन के लिए की गयी प्रोत्साहन राशि 01 हजार रूपये प्रति कर्मी, रक्षाबंधन के अवसर पर दी जाने वाली 01 हजार रूपये प्रति कर्मी डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा 5 माह तक 02 हजार रूपये प्रति कर्मी की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी इसी क्रम में सितम्बर की प्रोत्साहन राशि 2 हजार रूपए प्रति आंगनबाङी कर्मी को ट्रांसफर की गई।

