युथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक, सहसपुर विधान सभा में जीत का रखा लक्ष्य
2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है, आज सहसपुर विधानसभा में राकेश नेगी की अध्यक्षता में बूथ कमेटियों की बैठक की गई जिसमें सहसपुर विधानसभा के बूथों को 13 जोन और 40 सेक्टर में बाँटा गया
सहसपुर विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर यूथ कांग्रेस ज़ोन तथा सेक्टर अध्यक्षों की बैठक का आयोजन सेलाकुई में किया गया ।
बैठक में सहसपुर विधानसभा के 183 बूथों के जोनल अध्यक्ष और सेक्टर अध्यक्ष बनाए गये। जिसमें चुनाव को देखते हुए सहसपुर विधानसभा को 13 ज़ोन 40 सेक्टर में बांटा गया है। जिसकी शुरुआत आज हर 5 बूथ पर सेक्टर अध्यक्ष और 15 बूथ पर जोनल अध्यक्ष नियुक्त किये गये है। कांग्रेस का लक्ष्य इस बार विधानसभा चुनाव 2022 में सहसपुर की सीट को किसी भी हालत में फतह कर कांग्रेस की झोली में डालाना जाए। पिछले 10 सालों सहसपुर में भाजपा का कब्जा है, कांग्रेस इस बार पूरे दमख़म के साथ मैदान में उतरने को तैयार है,
ज़ोन इंचार्ज
1:- सुमित नेगी- धर्मावाला
2:- गुलफाम- कुशालपुर,
3:-हरेंद्र नेगी- सभावाला,
4:-अमित नेगी- सेलाकुई,
5:-अरुण बिष्ट – सुद्दोवाला, 6:-ललित खंडूरी – नयागांव, 7:-मोहन बिष्ट पूर्व बीडीसी- बड़ोवाला,
8:-अजेंद्र मल्ल- चंद्रमणि,
9:-अश्वनी -कोटा कल्याणपुर bdc
10:-कालूराम- सहसपुर,
11:-मनीष कुमार मोनू – हरियावाला,
12:-प्रवीण चौहान-भाववाला,
13:-सुरेश प्रधान-राजावाला,


