चारधाम यात्रा में अनुमान से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे, यात्रा के लिए जून तक सभी रजिस्ट्रेशन फूल।

चारधाम यात्रा में अनुमान से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे, यात्रा के लिए जून तक सभी रजिस्ट्रेशन फूल।
Spread the love

 

देहरादून– उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा में एक बार अनुमान से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जिसको लेकर शासन प्रशासन से लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम पूरी तरह चाक-चौबंद सुविधाएं करने में लगा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधक ने बताया कि चार धाम यात्रा के लिए जून तक सभी रजिस्ट्रेशन फूल हो चुके हैं और हमारे विभाग के द्वारा आम जनमानस के लिए टूर पैकेज भी बुक किए जा रहे हैं जो सितंबर तक चलेंगे इसके द्वारा आने वाले यात्री पहले से ही रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा के तहत गढ़वाल मंडल विकास निगम के अंतर्गत चलने वाले होटल ढाबों पर आम जनमानस को उचित रेट पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है और जो व्यक्ति ओवर रेटिंग करता पाया जाता है उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है सभी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वह लोग आने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें अन्यथा उनको वापस भेज दिया जाएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *