भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड,देहरादून की विधानसभाओ में करेंगे डोर-टू-डोर कैंपेन।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड,देहरादून की विधानसभाओ में करेंगे डोर-टू-डोर कैंपेन।
Spread the love

उत्तराखंड-देहरादून-  भाजपा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। सभी वर्ग के नेता पार्टी के प्रचार के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे हैं।वहीँ आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार के लिए देहरादून पहुंचे हैं।सेलाकुई पहुंचने के बाद जेपी नड्डा सबसे पहले उन्होंने शहीद सतेंद्र चौक पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित।इसके बाद नड्डा ने सेलाकुई बाजार में प्रत्येक दुकान में जाकर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। उन्होंने इस दौरान राज्य की धामी और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं और कामों के बारे में लोगों को बताया।सेलाकुई पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने समर्थकों के साथ प्रत्येक दुकान में जाकर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *