ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर कार में लगी भीषण आग घोलतीर के पास सड़क किनारे पहाड़ी से टकराई कार, देखे वीडियो।

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर कार में लगी भीषण आग घोलतीर के पास सड़क किनारे पहाड़ी से टकराई कार, देखे वीडियो।
Spread the love

उत्तराखंड-
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थरों से टकरा गई, जिसके बाद कार में भीषण आग लगने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिन्हें ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।
शनिवार दोपहर के समय ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर शिवानंदी घोलतीर के पास एक अल्टो 800 यूके 8991 कार अनियंत्रित होकर पत्थरो से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लगने लगी और कुछ देर बाद आग ने भीषण रूप ले लिया। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में तैनात मौके पर मौजूद अभिसूचना इकाई निरीक्षक पंकज कोठियाल एवं उप निरीक्षक दिव्य आलोक प्रभाकर ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। चैकी प्रभारी घोलतीर योगेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल घायल प्रशांत रावत पुत्र रघुवीर सिंह रावत उम्र करीब 32 वर्ष एवं चंदन सिंह रावत कोला डूंगरी जिला चमोली उम्र करीब 60 वर्ष को चैकी घोलतीर पुलिस के सरकारी वाहन से जिला चिकित्सालय भिजवाया। घटना के पन्द्रह मिनट बाद फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंची और वाहन में लगी आग को बुझा दिया। वहीं घटना का कारण वाहन में अचानक आई तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *