उत्तराखंड कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर, प्रत्याशियो की दूसरी लिस्ट पर घमासान, लिस्ट पर लगी रोक

उत्तराखंड कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर, प्रत्याशियो की दूसरी लिस्ट पर घमासान, लिस्ट पर लगी रोक
Spread the love

उत्तराखंड-देहरादून : कांग्रेस में प्रत्याशियो की दूसरी लिस्ट जारी होने के साथ ही कई सीटों पर लगातार बगावती तेवर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। इस बीच इस बात के संकेत भी आने लगे हैं कि कांग्रेस के 11 प्रत्याशियों की सूची को होल्ड पर करने के निर्देश पार्टी आलाकमान ने दिए हैं।
ऐसे में साफ होता है की एक बार फिर से कांग्रेस आलाकमान प्रत्याशियों को बदल सकती है। देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व किन प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाता है और किसे टिकट से दरकिनार किया जाता है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह का कहना है दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद ही कई प्रत्याशियों ने विरोध करना शुरू कर दिया था जिसको देखते हुए पार्टी आलाकमान ने फिर से प्रत्याशियों के नाम परचर्चा करने का मन बनाया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं उनसे प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व बात करेगा और उन्हें समझाने का प्रयास भी किया जाएगा उन्होंने कहा कि पार्टी इन सभी मुद्दों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं शाम तक सभी स्थितियां पूरी तरीके से साफ हो जाएंगी,

टिकटों में बदलाव की खबरों पर बोले प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सिंबलो पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई है जल्द दे दिए जाएंगे बोले आज शाम तक सभी सीटों पर हो जाएगा फैसला, टिकटों पर नहीं किया जाएगा कोई बदलाव जो लोग नाराज़ है उनको मना लिया जाएगा।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *