राज्य आंदोलनकरियो ने कांग्रेस मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन, कैन्ट सीट पर घमासान शुरू।
देहरादून- कैंट सीट पर प्रत्याशी बदलने को लेकर प्रदर्शन।कांग्रेस मुख्यालय में राज्य आंदोलनकारी महिलाओं ने दिया धरना।आंदोलनकारी महिलाओं ने की पार्टी से माग । प्रत्याशी पर पुनः विचार करें पार्टी । गांधीवादी तरीके से कर रही हैं प्रदर्शन।
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आने के साथ ही अब विरोध के सुर बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बता दे कैंट सीट से सूर्यकांत धस्माना को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। इसको लेकर आज कैंट विधानसभा क्षेत्र की आंदोलनकारी महिलाओं ने कांग्रेस मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीप बोरा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज राज्य आंदोलनकारी महिलाएं कांग्रेस भवन में आई हुई हैं। और वह कांग्रेस आलाकमान से आग्रह कर रही हैं कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी को लेकर एक बार पुनः विचार किया जाए क्योंकि राज्य आंदोलन में महिलाओं का अहम योगदान रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को पार्टी ने दरकिनार करते हुए अलग प्रत्याशी को टिकट दिया है। हम गांधीवादी तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।


