देहरादून के परेड मैदान में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
उत्तराखंड-देहरादून- 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देहरादून परेड मैदान में तिरंगा फहराया। प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के परेड मैदान में आयोजित किया गया है। जहां परेड की सलामी लेने के साथ ही राज्यपाल ने उत्कृष्ठ और सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया। राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार का कहना है कि उनका परिवार की वो चौथी पीढ़ी है, जो लगातार पुलिस सेवा में है और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होना उनके लिए गौरव की बात है। वहीं एसएसपी एसटीएफ अजय कुमार राज्यपाल से सम्मानित होने के बाद गौरव महसूस कर रहे है। साथ ही सम्मान का श्रेय अपनी पूरी टीम को दिया है।



