उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया 73 वां गणतंत्र दिवस,उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान।

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया 73 वां गणतंत्र दिवस,उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान।
Spread the love

 

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड।

आज गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में आशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त उन्होंने गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है संविधान की रक्षा करना। हमारे देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखना हमारी मुख्य भूमिका है। हमने सभी चुनौतियों का डटकर सामाना किया है। पुलिस समाज के लिए बनी है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को बहुत से अधिकार देता है और उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पीड़ितों, महिलाओं, गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकरों की रक्षा कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कार्यों के प्रति ईमानदार एवं पारदर्शी रहते हुए कर्तव्यपालन में अडिग रहने हेतु प्रेरित किया।

उत्तराखंड शासन द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र पर भर्ती शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु सीआईडी में एसआईटी गठित की गई जिसमें आरक्षी कुश कुमार ने कड़ी मेहनत और लगन से कार्यवाही करके 25 शिक्षकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया वह बहुत सी जांच का निस्तारण कर चुके है,

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *