उत्तरा पंत सेवानिवृत्त उत्तराखंड क्रान्ति दल में शामिल, मजबूत हुआ दल

उत्तरा पंत सेवानिवृत्त उत्तराखंड क्रान्ति दल में शामिल, मजबूत हुआ दल
Spread the love

देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा आज प्रेस वार्ता की गई  इस  दौरान यूकेडी के संरक्षक काशी सिंह एरी ने उत्तरा पंत बहुगुणा को पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता दिलाई। यूकेडी में शामिल हुए सेवानिवृत्त अध्यापिका उत्तरा पंत बहुगुणा ने कहा कि मेरा शुरू से ही यूकेडी के प्रति भावनात्मक लगाव रहा है। बहुगुणा ने कहा कि यही वजह रही कि मैंने सेवानिवृत्त होने के बाद यूकेडी का दामन थामा है और अगर पार्टी मुझ पर विश्वास करेगी तो मैं चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार हूं।

उत्तरा पंत बहुगुणा पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम आवास जनता दरबार मे ट्रांसफर को लेकर हुए बबाल से चर्चाओं में आई थी।

यूकेडी संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने उत्तराखंड बहुगुणा के यूकेडी में शामिल होने पर कहा कि यहां यूकेडी के लिए बड़ी सौभाग्य की बात है और उत्तरा पंत बहुगुणा के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *