कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित,अनुशासनहिनता के चलते कार्यवाही,

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित,अनुशासनहिनता के चलते कार्यवाही,
Spread the love

 

उत्तराखंड – देहरादून भाजपा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के हवाले से पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुशासनहीनता के कारण डॉ हरक सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

खबर है कि मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू कल दोपहर में थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

माना जा रहा है कि हरक की ज्यादातर मांगे मानी जा चुकी है जिसके बाद घर वापसी होने जा रही है कांग्रेस

भाजपा में लगातार दबाव बना रहे थे टिकट को लेकर हरक सिंह रावत

अपने तेवर समय-समय पर दिखा रहे थे केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत

बीजेपी ने किया हरक सिंह रावत को बर्खास्त

मंत्री मंडल से भी हुए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत बर्खास्त

6 साल के लिए हुए हरक सिंह रावत बर्खास्त किया गया,देर रात मुख्यमंत्री ने पत्र जारी अपनी स्वीकृति दी, जिसकी जानकारी राज्यपाल को भी दी गई,

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *