हरिद्वार का तथाकथित पत्रकार करोड़ों के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार एसटीएफ साथी पत्रकारों की कुंडलियां भी खंगालने में जुटी
बिग ब्रेकिंग
हरिद्वार में पत्रकारिता की आड़ में एक तथाकथित पत्रकार कर रहा था अधर्म देहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई जगदीशपुर निवासी रूपेश वालिया तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार इसके साथ 6 अभियुक्त को भी किया गया गिरफ्तार एसटीएफ को इस मामले में और भी पत्रकारों की जांच जारी, आखिर बाहर से आकर इतनी अकूत संपत्ति कैसे बनाई जा रही कुछ पत्रकारों द्वारा
१ – रूपेश वालिया पुत्र सतीश वालिया निवासी जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार उम्र 46 वर्ष
२ – राजन पुत्र प्रीतम लाल शास्त्री निवासी स्टेशन रोड बिलारी थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष
३ – सोमपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री कन्हैया लाल निवासी रेलवे स्टेशन रोड बिलारी थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद उम्र 57 वर्ष
४ – यशवीर सिंह सन ऑफ राम सिंह निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला देहरादून उम्र 39 वर्ष
५ – अरविंद वर्मा पुत्र स्वर्गीय दया चंद वर्मा निवासी काला कुआं थाना कोतवाली सिटी अमरोहा उत्तर प्रदेश उम्र 61 वर्ष
६ – विकास गुप्ता पुत्र स्वर्गीय श्री त्रिलोकी नाथ निवासी नेपाली फार्म 20 फुट रोड थाना ऋषिकेश देहरादून उम्र 58 वर्ष
७ – आबिद पुत्र अजीज अहमद निवासी सैदपुर इमा थाना नौगांव सादात जनपद अमरोहा उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष
हरिद्वार का तथाकथित पत्रकार रूपेश वालिया सहित 6 आरोपी करोड़ों के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार एसटीएफ साथी पत्रकारों की कुंडलियां भी खंगालने में जुटी
धर्मनगरी हरिद्वार को कुछ तथाकथित पत्रकार शर्मसार कर रहे हैं आज देहरादून एसटीएफ द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई जिसमें एक तथाकथित पत्रकार रूपेश वालिया सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया इनके पास से 4 करोड़ के करीब पुराने नोट बरामद किए गए जिनको इनके द्वारा बदलावाए जा रहे थे एसटीएफ देहरादून को इसकी सूचना जैसे ही लगी एसटीएफ ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए तथाकथित पत्रकार रूपेश वालिया पुराने नोटों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया एसटीएफ द्वारा इस मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर इतनी बड़ी रकम इनके पास कहा से आई एसटीएफ तथाकथित पत्रकार के हेड ऑफिस में भी पूछताछ कर रही है
धर्मनगरी हरिद्वार में कई पत्रकार बाहर से आकर अकूत संपत्ति के मालिक बन गए चैनल या अखबार से इतना पैसा पत्रकारों को नहीं मिलता जितना आज इन पत्रकारों की जेब में होता है कहीं ना कहीं इन पत्रकारों द्वारा गलत कार्य किया जाता है आज देहरादून एसटीएफ द्वारा की गई कार्रवाई में यह देखने को भी मिला है की कथा कथित पत्रकार रुपेश वालिया 4 करोड रुपए की पुरानी करेंसी बदलने का कार्य कर रहा था और इसके साथ में6और अभियुक्त जो इस कार्य को कर रहे थे अब एसटीएफ द्वारा इनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में आगे और भी बड़ा खुलासा हो सकता है
एसटीएफ द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है इससे रूपेश वालिया के साथी पत्रकारों में भी हड़कंप मचा हुआ है एसटीएफ जल्द इस मामले में साथी पत्रकारों से भी पूछताछ कर सकती है मगर बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि रूपेश वालिया तथाकथित पत्रकार द्वारा इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा था तो कहीं ना कहीं इसके साथ कहीं कुछ पत्रकार भी भागीदार हो सकते हैं अब एसटीएफ की जांच के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा।



