हड़ताल- पेयजल निगम एवं उत्तराखंड जल संस्थान का मुख्यालय में आमरण अनशन

Spread the love

उत्तराखंड- पेयजल निगम मुख्यालय देहरादून में चलाए जा रहे हैं आमरण अनशन जिसमें मुख्य मांग पेयजल निगम एवं उत्तराखंड जल संस्थान का राजकीय करण एकीकरण किया जाए अथवा यदि इसमें किसी भी प्रकार का विलंब होता है तो ऐसी स्थिति में पेयजल निगम एवं जल संस्थान के कार्मिकों को वेतन भत्ते एवं पेंशन का भुगतान कोषागार के माध्यम किया जाए आंदोलन में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा द्वारा भी समर्थन दिया गया, इस संबंध में माननीय पेयजल मंत्री एवं सचिव पेयजल द्वारा भी पेयजल निगम एवं जल संस्थान के कार्मिकों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन एवं पेंशन का भुगतान किए जाने हेतु आदेश निर्गत किए गए थे लेकिन वित्त विभाग के अड़ियल रवैया के कारण वर्तमान तक भी आदेश जारी नहीं किए गए जिसके कारण कर्मचारियों को वित्त विभाग के अड़ियल रवैया के कारण आज आंदोलन के लिए विवश होना पड़ रहा है मोर्चा की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि यदि 3 जनवरी 2022 तक शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी नहीं किए जाते हैं तो उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा पेयजल निगम के साथ असहयोग आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन सरकार एवं प्रबंधक पक्ष की होगी संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक  के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई जिसमें मंडलीय अध्यक्ष एवं संयोजक  मंडलीय महामंत्री संयोजक शाखा अनुरक्षण खंड अध्यक्ष संयोजक मीडिया प्रभारी संयोजक निवेदक मुख्य संयोजक उत्तराखंड जल संस्थान संगठन संयुक्त मोर्चा देहरादून के  सभी  पदाधिकारी शामिल रहे।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *