बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने स्वास्थ मंत्री को क्यों बताया खलनायक,ओर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया

Spread the love

उत्तराखंड- बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने आज अपनी मांगों को लेकर सरकार का पुतला दहन किया प्रदेश अध्यक्ष  ने बताया की आज जिन प्रतिनिधियों को हमने चुनकर सरकार में भेजा है आज वही लोग हमारा उत्पीड़न करने पर तुले हुए हैं पिछले काफी लंबे समय से हम अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार हमारी मांगों की लगातार अनदेखी करने का काम कर रही आज हम पूरे प्रदेश में उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन कर रहे हैं 21,000 पदों के लिए जो शासनादेश जारी हुआ था आज उन्हीं पदों को सरकार के द्वारा खत्म कर दिया गया उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पर आरोप लगाते हुए कहा की अगर वह हमारी मांगों को लेकर संज्ञान लेते तो आज यह नोबत नहीं आती इस पूरे प्रकरण में धन सिंह रावत ने खलनायक की भूमिका निभाई है इसका बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की तरफ से लगातार विरोध किया जा रहा है सरकार ने सिर्फ हमें झूठे सपने दिखा कर ठगने का काम किया है 135 दिन से लगातार हमारा आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार लगातार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है जिससे बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बहुत ही ज्यादा आहत है एवं सरकार के खिलाफ हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *