प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हल्द्वानी में हुई रैली में मंच में मौजूदगी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़े किए।
उत्तराखंड : देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार सुरेंद्र अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सवाल खड़े किए ‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को निराशाजन बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर प्रदेश की जनता को निराश किया है। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हल्द्वानी में हुई रैली को लेकर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हल्द्वानी की सभा राजनीतिक चुनावी सभा थी जिसमें वो राजनीतिक भाषणों में चुनावी घोषणा करते हुए नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में राज्यपाल की मंच में उपस्थिति पर भी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के मंच पर उपस्थित राज्यपाल के संविधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है। क्योंकि राज्यपाल का पद संवैधानिक पद है, ना कि किसी पार्टी विशेष का। सुरेंद्र कुमार ने कहा कि राज्यपाल को ऐसे कार्यक्रमों के मंच से दूरी बनानी चाहिए थी। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री की तमाम घोषणाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यासों को भी चुनावी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कोरोना की तीसरी लहर के खतरे की बात प्रधानमंत्री कर रहे हैं तो वहीं दूसरी और अपनी चुनावी रैली में भीड़ एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की 17 हजार500 करोड की घोषणाओं को भी जुमलेबाजी करार दिया।



