प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित किया,ओर राज्य को मिली बड़ी सौगात। 

Spread the love

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हल्द्वानी पहुंचे, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया,

हल्द्वानी में प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, उन्होंने आज़ कुमाऊँ को करीब 17 हज़ार 500 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी, कुमाऊँ के लिहाज से सभी 23 परियोजनाएं मील का पत्थर साबित होने वाली हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत कुमाऊँनी में की, उन्होंने गोल्ज्यू देवता और जागेश्वर धाम को प्रणाम किया,

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की टोपी पहनना मेरे लिए गौरव की बात है, हल्द्वानी को भी प्रधानमंत्री ने नए साल के तोहफे के रुप में दो हजार करोड़ की सौगात दी, जिससे हल्द्वानी में पानी, सीवरेज और अन्य योजनाओं का अभूतपूर्व विकास होगा, उत्तराखंड में खेती और पर्यटन को बढ़ावा देने पर प्रधानमंत्री ने विशेष जोर दिया, उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड से बड़े पैमाने पर पलायन हुआ है, प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि टनकपुर बागेश्वर रेल पर जल्द काम शुरू होगा, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सेवा करना देवी-देवताओं की सेवा करने के समान है, प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष पर भी निशाना साधने से नहीं चूके, उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने उत्तराखंड का विकास रोक दिया था क्योंकि जो लोग पहले सरकार में थे उनको उत्तराखण्ड राज्य के विकास की चिंता नहीं थी, प्रधानमंत्री मोदी ने कुमाऊनी भाषा में नए साल और मकर सक्रांति की शुभकामनाएं भी दी,

प्रधानमंत्री मोदी के हल्द्वानी दौरे को उत्तराखंड के नेताओं ने बेहद सफल दौरा करार दिया है, उनके मुताबिक प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है उससे कुमाऊं के विकास को नई रफ्तार मिलने वाली है।

 

आम जनता ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को बेहद सफल बताया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से कुमाऊं को एक नई उम्मीद जगी है, और आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री द्वारा अनेक परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कुमाऊं के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता आज भी बरकरार है, आज हल्द्वानी की जनता ने मोदी का जोरदार स्वागत किया हल्द्वानी का मुख्य बाजार मोदी के जयकारों से गूंज उठा और मोदी मोदी के नारे लगने लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाड़ी से हाथ बाहर निकालकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *