मसूरी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली मसूरी में शिकायतकर्ता /पीड़िता द्वारा दि0- 09.12.2021 को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें पीडिता द्वारा यह आरोप लगाये गये कि दि0- 05.12.2021 को आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया, उक्त बलात्कार की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा आरोपी के विरुद्ध तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने हेतु आदेशित किया गया । जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक पिंकी पंवार थाना कैन्ट द्वारा प्रारम्भ की गयी। तमाम विवेचना के उपरान्त अभियुक्त मोहन सिंह दानू पुत्र स्व0 हिम्मत सिंह को आज दि0- 11.12.2021 को पुलिस हिरासत लिया गया अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जाएगा ।


