अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक शराब तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

अवैध शराब की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही में ऑल्टो कार में 12 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक शराब तस्कर गिरफ्तार

जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध *श्रीमान उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून* के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक देहात* व *श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय* के नेतृत्व में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश* के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा

1- *शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश।*
2- *अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश।*
3- *शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।*
अभियान जारी है।

अभियान के अनुपालन में गठित टीम के द्वारा *आज दिनांक 11 दिसंबर 2021 को मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध वाहन चेकिंग के दौरान मंडी तिराहे के पास से एक ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UA09-4114 में कुल 12 पेटी अंग्रेजी शराब (7 पेटी रॉयल स्टैग+ 5 पेटी ऑफिसर चॉइस) व्हिस्की की तस्करी करते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *