करन महरा ने सदन के अंदर तो हरीश रावत ने विधानसभा के बाहर सरकार को घेरा

करन महरा ने सदन के अंदर तो हरीश रावत ने विधानसभा के बाहर सरकार को घेरा
Spread the love

देहरादून_ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पीआरओ नंदन बिष्ट को किया बर्खास्त,एसएसपी बागेश्वर को पत्र लिखकर तीन वाहनों के चालान छोड़ने का दिया था निर्देश,पत्र में मुख्यमंत्री के मौखिक आदेश होने का भी था जिक्र किया था,

आज विधानसभा में करण मेहरा ने उठाया प्रशन, मुख्यमंत्री के पीआरओ द्वारा एसपी बागेश्वर को चिट्ठी लिखने का मामला,मामले में उपनेता प्रतिपक्ष का बयान मुख्यमंत्री ने अपने PRO को सस्पेंड किया अच्छी बात , लेकिन चालान करने वाले इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया, क्या नियम के तहत चालान करना पुलिस इंस्पेक्टर को पड़ा भारी

अवैध खनन को ले जाने वाले वाहनों को छोड़ने सम्बन्धी सीएम पुष्कर सिंह धामी के दफ्तर में तैनात पीआरओ नंदन बिष्ट के पत्र को लेकर  सदन में सरकार को कॉंग्रेस के उप नेता विपक्ष ने घेरा, देर रात इस मामले में सीएम कार्यालय में तैनात नंदन बिष्ट को बर्खाश्त कर दिया गया था। वही कांग्रेस ने अब इस मामले में सरकार को घेरा। उप नेता विपक्ष करण माहरा ने कहा है कि भाजपा नेताओं के ये वाहन थे जिन्हें छोड़ने के लिए पत्र लिखा गया था।माहरा ने कहा है कि सही कारवाई करने वाले ट्रैफिक इंस्पेक्टर को भी लाइन हाजिर करना अब और सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा कर रहा है।

मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट के वायरल लेटर को लेकर विपक्ष ने सदन के बाहर और अंदर सरकार को जमकर घेरा विधानसभा के बाहर स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खनन के मामले में धामी सरकार पर जोरदार हमला किया विधानसभा गेट पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *