प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दोरे को लेकर,हरीश रावत का पलट वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दोरे को लेकर,हरीश रावत का पलट वार
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। हरीश रावत का कहना है कि प्रधानमंत्री ने बहुत लंबा भाषण दिया और उसमें कई सारे सपने उत्तराखंड को दिखाए। वह डबल इंजन सरकार के द्वारा विकास कार्य किए जाने के बात कह रहे हैं । लेकिन इसका जिक्र नहीं किया कि 3 मुख्यमंत्री क्यों देने पड़े। प्रधानमंत्री ने एक बार भी अपने भाषण में बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई पर कोई बात नहीं कही। प्रधानमंत्री कहते हैं कि उत्तराखंड में अब पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम आ रही है । लेकिन पहाड़ को मजबूत करने के लिए पिछली कांग्रेस सरकार की योजनाओं को उन्हीं की राज्य सरकार ने बंद कर दिया है । इसका कोई जवाब प्रधानमंत्री ने नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी जुमलेबाजी करके चले गए। जिसका जवाब इस बार उत्तराखंड की जनता देगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *