यशपाल आर्य पर हुए हमले का भारी विरोध,भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलता फुका

 यशपाल आर्य पर हुए हमले का भारी विरोध,भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलता फुका
Spread the love

बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता यशपाल आर्य और नैनीताल के निवर्तमान विधायक संजीव आर्य पर हुए हमले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है। हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में भाजपा कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं। जिस प्रकार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की गाड़ी पर हमला किया गया है ऐसे में समझा जा सकता है कि भाजपा शासनकाल में जनता सुरक्षित नही है, उन्होंने तत्काल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *