प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी उत्तराखंड दौरा, देखिए कैसे किया गढ़वाली भाषा मे किया सबको प्रणाम ,

प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी उत्तराखंड दौरा, देखिए कैसे किया गढ़वाली भाषा मे किया सबको प्रणाम ,
Spread the love

देहरादून-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंहुचे मंच पर। विशाल जनसभा को किया मंच से सम्बोधित। हजारों की भीड़ पँहुची परेड ग्राउंड। क्षेत्रीय भाषा में उत्तराखंड की जनता से पूछा हाल चाल

सभी को गढ़वाली भाषा में किया प्रणाम

उत्तराखंड पूरी देश की आस्था के साथ कर्म और कठोरता की भूमि, क्षेत्र का विकास और भव्य स्वरूप देना डबल इंजन सरकार की पहली प्राथमिकता

 

2022 का शंखनाद किया प्रधानमंत्री मोदी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन।

क्षेत्रीय भाषा में उत्तराखंड की जनता से पूछा हाल चाल सभी को गढ़वाली भाषा में किया प्रणाम उत्तराखंड पूरी देश की आस्था के साथ कर्म और कठोरता की भूमि क्षेत्र का विकास और भव्य स्वरूप देना डबल इंजन सरकार की पहली प्राथमिकता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देहरादून में आयोजित विजय संकल्प महारैली के दौरान 18 हजार करोड़ की 18 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15728 करोड़ की 11 योजनाओं की आधारशिला रखी , 7 योजनाएं पूरी हो गई हैं उन सभी योजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण प्रधानमंत्री ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा मुख्य है, इस एक्सप्रेस-वे के तैयार होने पर दिल्ली से देहरादून की दूरी ढाई घंटे में तय हो सकेगी इससे आर्थिक गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी, एक्सप्रेस-वे से अन्य क्षेत्र भी जुड़ेंगे, प्रधानमंत्री ने इन योजनाओं का किया लोकार्पण, 120 मेगावाट की व्यासी जलविद्युत परियोजना (लागत 1777 करोड़) आल वेदर रोड परियोजना में देवप्रयाग से श्रीकोट तक सड़क का चौड़ीकरण (257.34 करोड़), आल वेदर रोड परियोजना में ब्रह्मपुरी से कौडियाला तक चौड़ीकरण व डक्ट निर्माण (248.22 करोड़) आल वेदर रोड परियोजना के तहत लामबगड़ में भूस्खलन क्षेत्र का उपचार (107.68 करोड़) आल वेदर रोड परियोजना में साकनीधार, श्रीनगर व देवप्रयाग में भूस्खलन क्षेत्रों का उपचार (75.9 करोड़), हिमालयन कल्चर सेंटर (67 करोड़) स्टेट आफ आर्ट परफ्यूमरी एंड एरोमा लैबोरेट्री देहरादून (40 करोड़)

इन योजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया शिलान्यास

175 किमी लंबा दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा (8600 करोड़)

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे हरिद्वार, हलगोवा, बहादराबाद तक जुड़ाव (2082 करोड़)

हरिद्वार रिंग रोड: मनोहरपुर से कांगड़ी (1602 करोड़)

लक्ष्मणझूला के निकट सेतु निर्माण (69.263 करोड़)

देहरादून-पांवटा साहिब (1695 करोड़)

नजीबाबाद-कोटद्वार एनएच का चौड़ीकरण (86 करोड़)

बदरीनाथ धाम में आधारभूत सुविधाओं का विकास (220 करोड़)

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में आधारभूत सुविधाओं का विकास (54 करोड़)

हरिद्वार मेडिकल कालेज (538 करोड़)

देहरादून में जलापूर्ति, सड़क व ड्रेनेज सिस्टम (724 करोड़)

चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट देहरादून (58 करोड़)प्रधानमंत्री मोदी ने गढ़वाली भाषा में शुरू किया अपना संबोधन

एक लाख करोड़ से अधिक बजट की परियोजनाएं उत्तराखंड में स्वीकृत
आज 18,000 करोड़ से अधिक की योजनाओ का किया गया शिलान्यास
केदारपुरी की पवित्र धरती से कहा और आज देहरादून से दोहरा रहा हूं

परियोजनाएं उत्तराखंड के दशक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी

लोग पूछते है की डबल इंजन की सरकार का फायदा किया

वो लोग आज देख सकते है कि विकास की गंगा कैसे बहती है।  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने जी विकास को शुरू किया लेकिन देश में एक ऐसी सरकार बनी, जिसने देश का समय व्यर्थ कर दिया, अब एक बार फिर से बीजेपी सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेजी से काम करना शुरू किया, देवभूमि में श्रद्धालु, उधमी, प्रकृति प्रेमी भी आते है, उनकी संख्या बढ़ाने के लिए अभूतपूर्व काम किए जा रहे है ऑल वेदर रोड के माध्यम से चारों धाम की यात्रा बेहतर हुई
पिछली सरकारों का एक ही काम था केवल अपनी तिजोरी भरना 2007 से 2014 तक उत्तराखंड में कोई काम नही हुआ, कांग्रेस सरकार में 288 किलोमीटर NH का काम किया गया था ,  मौजूदा बीजेपी सरकार ने अपने 07 साल के कार्यकाल में 2000 किलोमीटर से ज्यादा का सड़क निर्माण किया: पांच साल पहले जो कहा उसके याद कराने की ताकत राजनेताओं में कम होती है लेकिन  मुझमें ये ताकत है, पांच साल पहले कहा आज फिर कहता हूं। पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के काम आयेगी
आम जनता से मांगा आशिर्वाद, कहा जल जीवन मिशन से महिलाओं को मिली बड़ी राहत मिली है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *